फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार न देने पर दुकान में लगा दी आग

Sun, 05 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुुर गढ़वार के मजरा बौड़िहन पुरवा में शनिवार देर शाम  एक पालेसर दुकानदार को कुछ लोगों ने  उधारी न देने पर पीट दिया। विरोध करने पर उसकी दुकान में आग लगा दी । इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली करनैलगंज में के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

       
कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़वार गांव के मजरा बौड़िहनपुरवा के रहने वाले संतोष कुमार ने गावं में ही धान कूटने वाली पालेसर मशीन लगा रखी है। संतोष कुमार का आरोप है कि शनिवार की शाम को उसके गांव के ही रहने वाले चार लोग उसकी दुकान पर आए और उससे उधार में धान की पालिस मांगने लगे।

जब उसने उधारी देने से मना किया तो चारों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने के लिए जब उसकी मौसी नीलम दौड़ी तो चारों ने उसे भी पीट दिया। इस पिटाई में संतोष व उसकी मौसी घायल हो गई। आरोप है कि इसके बाद चारां ने उसकी दुकान में आग लगा दी जिसमें उसकी पालेसर मशीन व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में उसकी मदद की। संतोष ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है। कोतवाल हरी सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें