फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 02 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दूसरे पति के यहां से पहले पति को सरकारी आवास का पैसा देने आई एक महिला की गुरुवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस पहले पति की भूमिका को संदिग्ध मानकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रेहरा बाजार थानाध्यक्ष रामशंकर तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि विजयपुर ग्रंट निवासी केशव प्रसाद वर्मा की पत्नी रेखा (35) करीब पांच माह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही लालबाबू के साथ लुधियाना चली गई थी।

केशव ने रेखा के नाम से सरकारी आवास का लाभ पाने के लिए आवेदन भरा था। बीते दिनों केशव ने लुधियाना जाकर रेखा से आवास का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा था। रेखा केशव की बात मानकर बीते रविवार को उसके साथ घर आई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रेखा ने गुरुवार को अपने खाते में आया आवास का पैसा केशव के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। शुक्रवार को रेखा लुधियाना वापस जाने वाली थी। इसी बीच गुरुवार रात घर में सो रही रेखा के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इसमें रेखा की मौके पर ही मौत हो गई।

शुक्रवार को गांव के चौकीदार बलिकरन ने घटना की सूचना थाने पर दी। एसओ ने बताया कि रेखा का पहला पति केशव घर से फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहले पति की भूमिका संदिग्ध मानकर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें