फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मार कर नदी में फेंका

Mon, 20 Jul 2015 11:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज कुप्रथा ने सोमवार को दो और बेटियों की जान ले ली। हैवानियत की हद तब हो गई, जब विवाहिता को मारकर घाघरा में फेंक दिया गया। मृतका के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के करुआ गांव में भी एक विवाहिता को मारकर फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन


बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के बंभीवा गांव निवासी परशुराम ने सोमवार को करनैलगंज कोतवाली में तहरीर दी है कि करीब चार वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री फूलादेवी की शादी गौरासिंहपुर निवासी छोटेलाल के पुत्र पवन कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में मोटरसाइकिल, सोने की चैन व अंगूठी की मांग करने लगे। इसको लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

बेटी ने कई बार इस बारे में बताया। करीब एक माह पूर्व उसकी पुत्री ने फोन कर बताया कि उसके पति सहित परिवार के अन्य लोग अब दहेज के लिए मारपीट कर रहे हैं। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मारकर घाघरा नदी में फेंक दिया गया है। उसका शव भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


परशुराम ने फूलादेवी के पति पवन कुमार, ससुर छोटेलाल, सास ननकई, देवर बब्लू व मुकेश निवासी ग्राम गौरा सिंहपुर के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। परशुराम ने बताया कि सोमवार सुबह गौरा सिंहपुर के कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि उसकी पुत्री को ससुराल वालों ने मारकर घाघरा नदी में फेंक दिया है।

प्रभारी कोतवाल रमेशचंद ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
दूसरी घटना भी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करुआ के मजरा नचनी की है। इस गांव के रहने वाले भाईलाल ने कोतवाली में तहरीर दी है।

इसमें कहा गया है कि उसने अपनी पुत्री संजू की शादी ग्राम करुआ के मजरा सनिचरापुर पूरे बगिया निवासी बृजमोहन के पुत्र मनोज कुमार के साथ कुछ साल पहले की थी। शादी के बाद ससुरालीजन संजू को रोज ताना देते थे कि आपके पिता ने दहेज में कुछ भी नहीं दिया।

इसको लेकर वे उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। सोमवार को दोपहर बाद दहेज लोभियों ने संजू को मारपीटकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। सूचना पाकर जब भाईलाल मौके पर पहुंचे तो बेटी के ससुराल वालों ने उससे भी अभद्रता की।  प्रभारी कोतवाल रमेशचंद ने कहा कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें