फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर मार डाला

Thu, 07 Jan 2016 11:31 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज थाना क्षेत्र के देवरदा गांव के मजरा पूरे लाला में आबादी की जमीन पर लगे बांस काटने को लेकर बुधवार देर शाम दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से देर रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पहले से दर्ज एनसीआर में गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के देवरदा गांव के मजरा पूरे लाला निवासी विनोद पांडेय ने बताया कि उनका गांव के ही रहने वाले भगवत प्रसाद पांडेय से आबादी की भूमि का विवाद चल रहा है।

विनोद के मुताबिक बुधवार को देर शाम भगवत प्रसाद अपने बेटे कुलदीप पांडेय व आदर्श पांडेय के साथ मिलकर आबादी की भूमि पर लगे बांस को जबरन काटने लगे।

जब उसने विरोध किया तो भगवत व उसके बेटों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके बड़े भाई शीतला प्रसाद पांडेय (40) को लाठियों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया, जबकि विनोद पांडेय, रामकुमार पांडेय व दूसरे पक्ष के भगवत प्रसाद भी मारपीट में घायल हो गए।
विज्ञापन


शीतला प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में तरबगंज थानें में दोनों पक्षों की ओर से तीन-तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष तरबगंज योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पहले से दर्ज एनसीआर में गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें