फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटकर व्यवसायी को मार डाला

Tue, 18 Aug 2015 10:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज थाना क्षेत्र के किंधौरा गांव के मजरा पासी पुरवा में सोमवार शाम एक किराना व्यवसायी को बकाया रुपये मांगने पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस मामले में व्यवसायी के भतीजे ने तरबगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।

 तरबगंज थाना क्षेत्र के किंधौरा गांव के मजरा पासी पुरवा के रहने वाले दलित राजाराम ने बताया कि उसके बड़े पिता जगमोहन (60) गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। राजाराम के मुताबिक गांव के ही रहने वाले राहुल, नकछेद व रामकुमार उसके बड़े पिता की दुकान से छह माह पहले किराने का सामान ले गए थे,  जिसका ढाई सौ रुपये बकाया था।
विज्ञापन


उसके बड़े पिता ने कई बार तीनों लोगों से बकाया रुपये मांगे, मगर वह रुपये देने के लिए टाल-मटोल करते रहे। राजाराम ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद तीनों लोग उसके बड़े पिता की दुकान पर आए और सामान उधार मांगने लगे।

उन्होंने पहले से बकाया ढाई सौ रुपये की मांग की तो तीनों भड़क गए और जगमोहन को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घायल जगमोहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस मामले में राजाराम ने तरबगंज थाने में राहुल, नकछेद व रामकुमार के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें