फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

Fri, 09 Jun 2017 10:13 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के पूरे जेठासी गांव में शुक्रवार को एक  युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पत्नी को मायके न भेजने की जिद पर अड़े पति को उसके ससुरालीजनों से लाठियों से पीटकर मार डाला और पत्नी व उसके बच्चों को लेकर चले गए। जाते समय आरोपी उसके घर मे रखा सारा सामान भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


उमरीेबेगमगंज थाना क्षेत्र के पूरे जेठासी गांव के रहने वाले घिराऊ का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर वह अपने पत्नी को उसके मायके नही भेज रहा था जबकि पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। घिराऊ के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर को घिराऊ के ससुराल से चार पांच लोग लाठियों से लैस होकर उसके घर आ धमके।

घिराऊ ने जब अपनी पत्नी को मायके भेजने से इंकार किया तो ससुराल से आए लोगों ने घिराऊ को पीटना शुरू कर दिया। राजकुमार का आरोप है कि घिराऊ को उसके ससुराल वालों ने लाठियों से पीटकर मार डाला। इसके बाद वह वह उसकी पत्नी व तीन बच्चों को लेकर चले गए। जाते समय उसके घर में रखा सारा सामान भी आरोपी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घिराऊ के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नही दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें