फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा व बलरामपुर में आग का तांडव, 120 घर जले

Mon, 21 Mar 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
आग का तांडव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा में सोमवार को अलग-अलग गांवों में आग लगने से 60 घर जलकर राख हो गए। आग को बुझाने के प्रयास में आया एक वृद्ध झुलस गया। जबकि, 16 मवेशी जलकर मर गए व एक भैंस, गाय व बछिया झुलस गई। वहीं, बलरामपुर के तीन थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों में लगी आग ने कुल 60 परिवारों को तबाह कर दिया।
विज्ञापन


एक गांव में घूर गड्ढे के राख की चिंगारी तथा दूसरे व तीसरे गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी। पीड़ितों का सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया है। दोनों जिलों में आग की घटना में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

गोंडा के परसपुरथाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायनपुर जयसिंह के मजरा लालापुरवा में दोपहर बाद लगी आग से 37 घर जल गए। राम चंद्र के घर उठी आग की लपटों ने हवाओं की रुख के चलते भयानक रूप धारण कर लिया और इसकी चपेट में आए राम बहाल, नकछेद, कनछेद, ओमप्रकाश, दुर्गा प्रसाद, राकेश, राज कुमार, पवन कुमार, राजित, भगोले, सपोले, रामगोपाल, काशी, विजय, रामचंद्र, रामभारत, हरिओम, उमाशंकर, धनलाल, वंशीलाल, संतराम, प्रवेशकुमार, संतराम, प्रहलाद, शिवकुमार, अशोक कुमार, पवन कुमार, अवध बिहारी, सुरेश, सुंदरी, मोहनलाल, सुनीता, विजयपाल, खुशीराम, मनीराम, जनका, महेश के फूस के मकान जल गए।
विज्ञापन


आग को बुझाने के प्रयास में बुजुर्ग रामचंद्र झुलस गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। आग से कनछेद की पांच व नकछेद की आठ बकरियां झुलसकर मर गईं। घटना की सूचना पर करनैलगंज उपजिलधिकारी अनिल कुमार मिश्र, तहसीलदार महेंद्र किशोर मिश्र, नायब तहसीलदार नदीम प्रसाद, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल श्रीप्रकाश के अलावा परसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

एसडीएम ने बताया कि करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों को पन्नी तिरपाल, कंबल, 35 किलोग्राम अनाज दिया जा रहा है। साथ ही क्षति का आंकलन कर अहेतुक सहायता राशि दिलाई जाएगी।

उधर, कटरा बाजार क्षेत्र के उर्दी गोंडा के मजरा हाता गांव में सोमवार दोपहर बाद लगी आग में 15 घर जल गए। एक गाय झुलस गई जबकि दो बकरियां झुलस कर मर गईं। गांव के निवासी गोली के घर से लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में भगोले, खैराती, असी मोहम्मद, हलीम, हफीज, रईस, चंदू, बाराती, सुखराम, विक्रम, बाबादीन, सलमान, जियाउल हक, नफीस, मो.अनीस के घर भी आ गए।

आग से हफीज, सुखराम, गोली के परिवार को खाने के लिए एक दाना तक नहीं बचा। आग से गोली की गाय झुलस गई जबकि हफीज की दो बकरियां झुलस गईं। घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक भोलानाथ गुप्ता व लेखपाल देवतादीन वर्मा ने क्षति का जायजा लिया।  राजस्व निरीक्षक भोलानाथ गुप्ता ने बताया कि करीब सात लाख रुपये की सपंत्ति का नुकसान हुआ है।

तरबगंज के कटहा चौबे में लगी आग में शिवनंदन, माधवराज, सुभाष, धुव्र के घर जल गए। आग में माधव राज की भैंस जल कर मर गई जबकि सुभाष की बछिया झुलस गई। लेखपाल त्रिलोकी नाथ तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उधर वजीरगंज स्थित एक दुकान में आग लगने से उसमें रखे सामान जल गए। दुकान मालिक गुड्डू सिंह निवासी सेहरिया के अनुसार लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन की टीम व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग की घटनाओं से करीब 56 लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं, अब इन्हें कड़ी धूप में भी छांव का सहारा लेने के लिए नया विकल्प तलाशना होगा। वहीं मसकनवां के बहिराडीहा गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से चार घर जलकर राख हो गए।

आग से एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। थाना क्षेत्र के बहिराडीहा गांव के रहने वाले राज किशोर ने बताया कि आग से ग्यारह हजार रुपये नकदी, अनाज कपड़े समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग की चपेट में आने से पड़ोस के कालिका, सम्मयदीन व कालीन का भी छप्पर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं, बलरामपुर में सोमवार दोपहर तेज हवाओं के बीच ललिया थाना क्षेत्र के परसा करमैती गांव में रेखा कुमारी के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय रेखा घर पर नहीं थी। घर पर उनके छोटे-छोटे बच्चे ही मौजूद थे।

तेज हवा के चलते आग ने मायावती, अलखराम, अयोध्या प्रसाद, राम कुमार, लालता, तीरथ, प्रह्लाद, झगरू, कल्हू, राम दयाल, परधाने, जगतराम, साधूराम, जगदम्बा प्रसाद, राधे, धर्मदास, रघुपति, रामपति, पुजारी, महराजदीन, गोली, सूरज, मोतीराम, रामसागर, राम सरन, छांगुर, कृपाराम, बच्चाराम, राम समुझ, सुंदर, इंद्रनाथ, दीपनरायन, रक्षाराम व सूर्य लाल के घरों को अपनी आगोश में ले लिया और पलक झपकते सभी घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों तथा आसपास गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में करीब 12 लाख रुपये के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

गांव में दो मवेशी भी झुलसकर घायल हो गए है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के वीरपुर सेमरा गांव में सोमवार दोपहर संतराम के घर घूर गड्ढे की राख में छिपी चिनगारी के धधकने से आग लग गई।

आग ने पड़ोसी राम किशन, राम बरन, राम सूरत, मनोज यादव, कमला पंडित, सुग्रीव, राम सजीवन, किताबुल्ला, सुरेश यादव, राकेश यादव, छेदी कोरी, अयोध्या, दीपक, छैल बिहारी, जग नरायन, राम चंद्र व चिनकू सहित 18 परिवारों की घर गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। तेज हवाओं के बीच आब बुझाने में काफी मशक्कत हो रही थी।

मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी सफेद हाथी बनी रही। फायर कर्मी गाड़ी में तालाब से पानी ही नहीं भर सके। फायर सर्विस की लापरवाही पर ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

घटना में छह लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के उपरहुला गांव में सोमवार दोपहर के अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने पड़ोसी मालिकान, रंगीलाल व रक्षाराम के घरों को भी जलाकर राख कर दिया। घटना में एक मवेशी की भी जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में करीब दो लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें