फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत दो के खिलाफ गैंगरेप का केस

Fri, 31 Jul 2015 11:13 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी दिलाने का झांसा देकर दलित महिला के साथ गैंगरेप करने वाले ग्राम प्रधान व उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर डीआईजी के आदेश देने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र की एक दलित महिला ने बीती 16 जुलाई को डीआईजी देवीपाटन मंडल को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीती पांच जुलाई की रात वासूपुर के प्रधान राजू मौर्या ने उसे सरकारी कॉलोनी के नाम पर तीन लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर भठ्ठे पर बुलाया।
विज्ञापन


कागज पर हस्ताक्षर कराया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की सूचना उतरौला कोतवाली व एसपी बलरामपुर को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कोतवाल राज कुमार यादव ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर प्रधान राजू मौर्या व साथी अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें