फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 रुपये में नमक बेचने पर चार लोग गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नमक के लिए अफ वाह फैलाने वाले चार लोगों को पुलिस ने शुक्रवार की रात शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने एसडीएम करनैलगंज के न्यायालय में पेश किया। जहां एसडीएम ने अभियुक्तों की जमानत खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम बाजार से नमक की कमी की अफवाह फैलने के बाद करनैलगंज में लोगों की भीड़ दुकानों पर इकट्ठा हो गई। दुकानदारों ने नमक के मूल्य में भारी वृद्धि कर दी। नमक का एक पैकेट सौ रुपये में बिकने लगा।

20 किलो की बोरी सौ रुपये के बजाय चार सौ रुपये में बेची जाने लगी। सूचना पर एसडीएम ने क्षेत्र के चारों थानाध्यक्षों को छापेमारी एवं महंगे दामों पर नमक की बिक्री करने वालों को पकड़ने का आदेश दिया। पुलिस जब हरकत में आई तो व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए।
विज्ञापन


एसडीएम हरिशंकर लाल शुक्ला ने बताया कि करनैलगंज पुलिस व तहसीलदार की टीम ने दो लोगों को मंहगे दामों पर नमक की बिक्री करने व अफवाह फैलाने के आरोप में पकड़ा। वहीं कटरा बाजार पुलिस ने भी दो लोगों को पकड़ा तथा नमक लदी गाड़ी भी पकड़कर सीज कर दिया।

पकड़े गए ननकू निवासी ग्राम पिपरी, भुल्लन निवासी मोहल्ला सकरौरा करनैलगंज तथा कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गुल्लू व मोहम्मद एजाज निवासी ग्राम तिलका को शांतिभंग में गिरफ्तार कि या गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें