फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से उड़ाई चार लाख की चोरी

Mon, 14 Dec 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आंटा गांव में रविवार देर रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये व चार लाख के जेवरात पार कर दिए। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के आंटा गांव निवासी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि वह घर में ताला लगाकर रविवार की सुबह परिवारीजनों के साथ अपनी ससुराल जनपद श्रावस्ती के इकौना गया था।

अनिल के मुताबिक सोमवार सुबह उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके घर में चोरी हो गई है। जब वह ससुराल से घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला।

चोर कमरे में रखे संदूक व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रुपये, सोने का हार, झुमकी, मांगबेंदी, नथनी, चांदी के सिक्के, एक किलो चांदी के जेवरात व साड़ी उठा ले गए।
विज्ञापन


अनिल ने चोरी गए जेवरात की कीमत एक लाख 85 हजार रुपये बताई है। उधर, आंटा के ब्रह्मदेव बाबा के स्थान के पास रहने वाले बालजी पटवा के घर से चोर सोने का हार, कंगन, झुमकी, चांदी का लच्छा उठा ले गए।

बालजी ने चोरी गए जेवरात की कीमत एक लाख 90 हजार रुपये बताई है। वहीं, यहीं के रहने वाले शिवमगन सोनी की मां रामलली ने बताया कि उसका बेटा बाहर नौकरी करता है। वह घर पर अकेली रहती है।

रविवार देर रात घर घुसे चोरे संदूक में रखी सोने का बाला, मांगवेंदी, चांदी की पाजेब व करधन उठा ले गए। थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें