फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर महिला को गला दबाकर मार डाला

Mon, 09 Nov 2015 12:19 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में एक लाख रुपये व बाइक नहीं मिली तो ससुराल वालों ने आठ दिन पहले महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के पिता ने शनिवार देर रात इटियाथोक थाने में पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के अलावल देवरिया गांव के रहने वाले सिद्दीक खां ने इटियाथोक थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी फिरोज जहां (20) की शादी बीती 22 को इटियाथोक थाना क्षेत्र के मकदूमपुरवा निवासी सुद्धू के बेटे रिजवान के साथ की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए वे फिरोज जहां को प्रताड़ित किया करते थे।

सिद्दीक ने बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह फिरोज जहां की ससुराल से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसके बाद जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


सिद्दीक ने बताया कि पति रिजवान खां व व सास सलमा ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फोन पर फांसी लगाने की झूठी सूचना उसे दी थी।

सिद्दीक ने बताया कि उसने इटियाथोक थाने में तहरीर दी, मगर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करने को कहा।

शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पति रिजवान खां व सास सलमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक इंतखाब खां बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें