फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से नहीं मरी मेरी लड़की

Mon, 09 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। ग्राम हंसुपुरा में बुखार से हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने बुखार से मौत को गलत करार देते ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शनिवार को ग्राम हंसुपुरा निवासी रोशन सैनी की पत्नी सर्वेश की मौत हो गई थी। परिजनों ने उसकी मौत बुखार से होने का दावा किया था।

रविवार देर शाम मृतका के पिता स्योहारा थाने के गांव लांबाखेड़ा निवासी राजपाल सिंह ने बुखार से सर्वेश की मौत होने को गलत बताते हुए पुलिस को पुत्री की दहेज के लिए हत्या करने की तहरीर दी। बताया कि उसने छह माह पूर्व पुत्री की शादी रोशन के साथ की थी।

आरोप लगाया कि सर्वेश की ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये लाने की मांग को लेकर उसकी पुत्री का शोषण करते चले आ रहे थे।

मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार को ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने राजपाल सिंह की तहरीर पर पति रोशन, ससुर राजेश, सास राजो देवी, ननद कविता और देवर मुकेश के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें