फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक में आग से हड़कंप, 35 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के सेंट्रल बैंक के बड़गांव शाखा में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में करीब 35 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग लगने की जानकारी होने पर आसपास रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के दस्ते ने आग बुझाई।
विज्ञापन


    नगर के स्टेशन रोड पर बड़गांव पुलिस चौके के पास सेंट्रल बैंक की बड़गांव शाखा में शनिवार को भोर में आग लगी। बैंक कार्यालय से निकलते धुंए को देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। बैंक के अंदर लगी भीषण आग की भयावह को देखते हुए आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। 

बैंक से निकलते धुंए को देख कर लोगों को घटना समझते देर नही लगी। लोगों ने इसकी सूचना बैंक के अधिकारियों व फायर स्टेशन को दी। कुछ देर में बैंक के अधिकारी व फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। बताया जाता है कि हादसे में करीब 10 कंप्युटर, बैंक के काउंटर, सभी फर्नीचर व कुछ अभिलेख जलकर राख हो गए। इस घटना के बारे में बैंक के शाखा प्रबंधक अखिलेश चन्द्र ने आग लगने के  घटना की नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोंडा। बैंक में आग लगने से कई कंप्यूटर सेट, नेटवर्किंग व बिजली वायरिंग के अलावा काउंटर्स के जलकर राख हो जाने से बैंक आफिस कबाड़ बन गई है। अब इस बैंक शाखा में ग्राहकों के बैंकिंग का कार्य किया जाना संभव नही हैं। बैंक मैनेजर अखिलेश चंद्रा का कहना है कि करीब कुछ दिन इस बैंक शाखा में कोई कार्य किया जाना संभव नही है। ग्राहकों का कोई काम बैंक शाखा में कुछ दिन नही हो सकेगा। जल्द ही इस बैंक शाखा की मरम्मत का कार्य पूरा कराके दोबारा कार्य शुरू किया जाएगा।

सेंट्रल बैंक के बड़गांव शाखा में आग लगने की सूचना पाकर बैंक के रीजनल मैनेजर आलोक श्रीवास्तव शनिवार को दोपहर में गोंडा पहुंचे। उन्होंने बैंक शाखा में जाकर आग लगने के कारणों का जायजा लिया। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक से हादसे की जानकारी ली। इस बारे में उन्होंने अधिकारियों को बैंक शाखा की जल्द मरम्मत कार्य पूरा करा कर शाखा में बैंकिंग संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बैंक शाखा में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है। उन्होंने कहा कि सही समय पर नागरिकों के सूचना देने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की तत्परता से आग पर जल्द काबू पाने से बड़ा हादसा टाला जा सका।

बैंक की शाखा में आग के हादसे से बैंक के कंप्युटर, फर्नीचर, काउंटर आदि जल गये हैं। बैंक की करेंसी व ग्राहकों के लॉकर्स पूरी तरह से सुरक्षित है। जरूरी अभिलेख व डाटा मेन आनलाइन में सुरक्षित हैं। ग्राहकों के कार्य सम्पादन के लिए सेंट्रल बैंक की एलबीएस शाखा पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। छोटे लेनदेन ग्राहक सेवा केंद्रों से संचालित होती रहेगी। मंगलवार तक बड़गांव शाखा में बैंकिंग कार्य शुरू करा दिया जाएगा। आग के हादसे से सिर्फ बैंक का नुकसान हुआ है ग्राहकों की सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं।’
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें