फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ जानलेवा हमले का केस

Fri, 14 Aug 2015 11:00 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग में बीती शाम सीट पर बैठने के लिए हुए विवाद के बाद छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शुक्रवार को नगर कोतवाल श्रीनाथ यादव ने बताया कि गुरुवार शाम कोचिंग में सीट को लेकर हुए विवाद में एमएलके पीजी कालेज के छात्र शशांक मिश्रा को कुछ छात्रों ने दौड़ाकर गोली मार दी थी।
विज्ञापन


शशांक को इलाज के लिए बहराइच में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को शशांक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।

कोतवाल ने आरोपियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया। कोतवाल का कहना था कि नाम सार्वजनिक होने पर आरोपी फरार हो सकते हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें