फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में किसान की हत्या

Tue, 08 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
किसान की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर ग्रंट गांव के मजरा कटघरवा के रहने वाले एक किसान की जमीन विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका शव बिसुही नदी के किनारे दलदल में दबा दिया।
विज्ञापन


वह बकरी चराने के लिए घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, मगर कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह उसका शव नदी किनारे दलदल में दबा मिला। इस मामले में किसान के बेटे ने कोतवाली मनकापुर में मंदिर के पुजारी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।   

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर ग्रंट गांव के मजरा कटघरवा के रहने वाले महमूदुल हसन ने बताया कि उसका गांव के समीप एक मंदिर के पुजारी कनिकराम उर्फ धतूरानाथ से जमीन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


महमूदुल के मुताबिक धतूरानाथ ने कुछ दिनों पहले उसे मारापीटा था। इसकी शिकायत उसके पिता ने तहसील दिवस में की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महमूदुल ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद उसके पिता इमाम अली (50) बकरी चराने के लिए घर से निकले थे। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई, मगर कहीं पता नहीं चल सका।

महमूदुल ने बताया कि मंदिर के पुजारी कनिकराम उर्फ धतूरानाथ ने जमीन की रंजिश के कारण उसके पिता की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गांव के समीप ही बिसुही नदी के किनारे दलदल में दबा दिया। मंगलवार की सुबह तलाश के दौरान उसका शव मिला।

हत्या की सूचना पर सीओ मनकापुर विजय आनंद व कोतवाल सदानंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में महमूदुल हसन ने कोतवाली मनकापुर में कनिकराम उर्फ धतूरानाथ के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कनिकराम उर्फ धतूरानाथ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें