फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की गला काटकर हत्या

Sun, 23 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
चक्काजाम करते बाजारवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज बाजार निवासी एक अधेड़ की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक विद्यालय परिसर में पड़ा पाया गया। अधेड़ शनिवार शाम चार बजे से गायब था। घटना से गुस्साए बाजार के लोगों ने चक्का जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। देर शाम मौके पर पहुंचे एसपी स्वप्निल ममगई ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


उतरौला कोतवाली क्षेत्र के श्रीदत्तगंज बाजार निवासी समाचार पत्र वितरक प्रहलाद (55) पुत्र गौरीशंकर का शव रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बाजार के निकट स्थित एक स्कूल के परिसर में खून से लथपथ पाया गया। प्रहलाद की गला काटकर हत्या की गई थी।

रविवार को विद्यालय बंद था। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगी बीएलओ कैलाशी देवी रविवार को विद्यालय परिसर में पहुंची तो उन्होंने वहां शव पड़ा देखा और मामले की जानकारी ग्राम प्रधान अनिल वर्मा को दी।
विज्ञापन


समाचार पत्र वितरक के भतीजे रमाकांत जायसवाल ने बताया कि उनके चाचा प्रहलाद घर पर अकेले रहते थे। उनके बेटे पढ़ाई व रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। शनिवार शाम चार बजे से प्रहलाद घर से गायब थे।

बताया जा रहा है कि प्रहलाद अत्यंत सीधे व सरल स्वभाव के थे। उनसे किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी। प्रहलाद की हत्या किसने और क्यों की इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है। घटना की जानकारी होते ही बाजारवासी आक्रोशित हो गए और बाजार बंद कर चक्का जाम कर दिया।

बाजारवासियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र में अपराधियो का मनोबल बढ़ा हुआ है। करीब डेढ़ महीने पूर्व इसी तरह बाजारवासी मुनव्वर का शव भी पाया गया था। पुलिस आज तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी।

रमाकांत जायसवाल, सुरेश, रवि, परमानंद, राकेश मिश्र, सरफुद्दीन, भोपाल कौशल तथा भाजपा नेता जगदंबा सोनकर ने कहा कि जब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं करती, शव नहीं उठाने दिया जाएगा। देर शाम मौके पर पहुंचे एसपी स्वप्निल ममगई ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एएसपी एसके राय ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें