फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान हुई हत्या में तीन भाइयों के खिलाफ केस

Wed, 02 Dec 2015 10:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में झंझरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत फिरोजपुर के भरहापारा पोलिंग बूथ पर मंगलवार को फर्जी वोटिंग कराने को लेकर हुए बवाल में कुछ लोगों ने प्रत्याशी नरीमुन्निशा के  पति सज्जाद खां उर्फ बदलू की गोली मारकर हत्या करने के अलावा उसके पुत्र अब्दुल हक व पुत्री शाहजहां को गोली मारकर घायल कर दिया था।

इस मामले में ग्राम फिरोजपुर रथवलिया के मृतक सज्जाद खां के पुत्र फजलुलबारी ने कोतवाली देहात बुधवार को कोतवाली देहात में तहरीर दी थी। पुलिस के मुताबिक उसने तहरीर में आरोप लगाया है कि 01 दिसंबर क ो मतदान बूथ पर उसकी बहन शाहजहां मतदान करने गई थी।
विज्ञापन


उसने अंदर देखा कि अमित शुक्ला अपने हाथ में चार-पांच बैलेट पेपर लिये हैं। फर्जी मतदान करने को देख उसने विरोध कर इसकी लोगों को जानकारी दी। जब उन लोगों ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने असलहे से फायरिंग कर दी। जिससे उसके पिता सज्जाद की मौत हो गई। जबकि उसका भाई अब्दुल हक व बहन शाहजहां गोली लगने से घायल हो गई।

कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर मिलने पर ग्राम भरहापारा निवासी अमित शुक्ला, अनुज शर्मा व अनुपम शुक्ला पुत्रगण धमेन्द्र प्रताप शुक्ला के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फायरिंग कर आतंक फैलाने का भी केस दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें