फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट कर दो दुकानें ढहाईं

Sat, 27 Feb 2016 10:49 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चौक बाजार में गुड़मंडी के पास शुक्रवार की रात कपड़ा व्यवसायी की दो दुकानों से 14 हजार रुपये, कपड़े व जेवरात लूट लिए गए। इसके बाद दोनों दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया गया। इस मामले में कपड़ा व्यवसायी ने नगर कोतवाली में शनिवार को बाप-बेटों समेत नौ लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के कटहरिया मोहल्ले के रहने वाले हरिप्रसाद सोनी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह चौक बाजार में गुड़ मंडी के पास कपड़ा व सोनारी औजार की दुकान चलाता है।

हरिप्रसाद का आरोप है कि शुक्रवार की रात दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर चला गया था। तभी देर रात गंगाराम सोनी, उनका बेटा संतोष सोनी अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां आ धमके और दुकानों का शटर तोड़कर उसमें रखे 14 हजार रुपये, जेवर व कपड़े उठा ले गए। इसके बाद जेसीबी से दुकान को ढहा दिया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह उसे घटना की जानकारी हुई। इस मामले में हरिप्रसाद सोनी ने नगर कोतवाली में गंगाराम सोनी, उसके बेटे संतोष सोनी समेत नौ लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर के चौक बाजार में गुड़ मंडी के समीप जिस समय शुक्रवार देर रात लूटपाट के बाद दुकान को ढहाया गया। उस समय उधर से ही महराजगंज व पांडेय बाजार पुलिस की अपाचे टीमें गुजरती रहीं, मगर किसी भी पुलिसकर्मी ने इसका विरोध नहीं किया।

सबसे चौंकाने वाला तो यह है कि एकता तिराहे पर पुलिस की पिकेट लगती है। ऐसे में घटना के समय पिकेट पर तैनात सिपाही कहां थे, इसका पता जांच के बाद चलेगा। आखिरकार पुलिस कर्मियों ने दुकान ढहाने से क्यों नहीं रोका, ये सवाल उठने लगा है।

एक साल पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव के सामने शहर के कटहरिया मोहल्ले के रहने वाले गंगाराम सोनी का संपत्ति विवाद का मामला पेश हुआ था।

 उस दौरान तत्कालीन कप्तान ने तत्कालीन सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह को मामले की जांच कराकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। मगर तत्कालीन कोतवाल नगर शिवपति सिंह मामले का निपटारा नहीं करा सके। इसके बाद इंस्पेक्टर अभय प्रताप मल्ल कोतवाल बने। लेकिन वह मामले का निस्तारण नहीं कर सके। एक के बाद एक अधिकारी बदलते रहे, मगर मामले का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें