क्षेत्र के आवासीय मदरसे में मंगलवार की रात में दो छात्राओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। मदरसे में पढ़ रही छात्राआें की कथित सर्पदंश से मौत होना बताया जा रहा है।
इस बाबत इटियाथोक थानाध्यक्ष फड़ीन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम रामदेव नगर में जामिया बरकातिया के नामक आवासीय विद्यालय है। यहां पर करीब 300 छात्राएं रह कर शिक्षा ग्रहण करती हैं। मंगलवार को यहां की छात्रा नूर सबा (18) पुत्री यूसुफ निवासिनी ग्राम झाझर इकौना
जिला श्रावस्ती व उम्मेसलूम (11) पुत्री शकील निवासिनी पारासराय ज्वालापुरवा थाना इटियाथोक गोंडा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्हें मामले की जानकारी बुधवार को हुई। बताया गया है कि छात्राओं की मौत सर्पदंश से हुई है। घटना के बाद से मदरसे में सन्नाटा हो गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।