फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत

Sun, 24 Sep 2017 10:00 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के सामने स्थित एनएच-28 हाईवे पर रविवार  सुबह एक ट्रेलर ने डीसीएम को टक्कर मार दी इसमें डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन

बस्ती की तरफ से फैजाबाद की ओर तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने डीसीएम को ओवरटेक करने के चक्कर उसे साइड मार दिया।

यह घटना महेशपुर गांव के सामने हाइवे पर हुई। इसमें डीसीएम चालक इन्तजार अहमद (43) की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को थाने ले आई। मृतक इंतजार के दामाद सकलैन पुत्र शमशाद अली निवासी परोटिया थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर ने अज्ञात चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाबत कोतवाल मनीष ने बताया कि इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें