फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 4.36 लाख

Thu, 30 Jul 2015 11:37 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक राजस्व कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने खाते से चार लाख 36 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में तैनात राजस्व कर्मी व कर्मचारी संगठन के नेता धनीराम ने गुरुवार को बताया कि वह चार जुलाई को अपना एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गए थे। उनके पास इलाहाबाद बैंक का एटीएम कार्ड है। पहलवारा स्थित एटीएम में रुपये निकालते समय धनीराम का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया।

इसी दौरान बगल में मौजूद एक व्यक्ति ने धनीराम को मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया, मगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी। धनीराम ने अपने खाते का मैसेज अलर्ट नहीं कराया है। धनीराम ने 11 जुलाई को अपने खाते से चेक द्वारा 10 हजार रुपये भी निकाले थे, लेकिन उन्होंने खाते का बैलेंस चेक नहीं किया।
विज्ञापन


29 जुलाई को धनीराम जरूरत के लिए खाते से रुपये निकालने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते में पैसा ही नहीं है। स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि नौ से 27 जुलाई के बीच एटीएम द्वारा उनके खाते से कई जगहों से चार लाख 36 हजार रुपये निकाले गए हैं।

धनीराम ने अपने पास रखा एटीएम कार्ड चेक किया तो पता चला कि वह उनका नहीं है। पीड़ित ने मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी है। नगर कोतवाल श्रीनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें