फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने 24 कोटेदारों को किया तलब

Sun, 21 Jun 2015 11:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने अनाज  घोटाले के मामले में झंझरी व वजीरगंज ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक कोटेदारों को लखनऊ दफ्तर तलब किया है। अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई इस समय उचित दर दुकानदारों व कार्डधारकों के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई ने वर्ष 2004 से 2006 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज के हुए घोटाले के मामले में कार्डधारकों के बयान जिले में आकर दर्ज किए थे। जबकि इस मामले में उचित दर दुकानदारों का भी बयान दर्ज किया जाना है। ऐेसे में सीबीआई एक ब्लॉक के कुछ कोटेदारों को लखनऊ तलब कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि यह जांच अभी आगे भी चलती रहेगी। अभी चार ब्लॉकों के कार्डधारकों के बयान व कोटेदारों से पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें