फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज की कालाबाजारी पर दो कोटेदारों पर केस

Fri, 08 Apr 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो ब्लॉकों के कोटेदारों को वितरण के लिए अनाज दिया गया था। पर उन्होंने कार्डधारकों को अनाज का वितरण न कर उसकी कालाबाजारी कर दी। कार्डधारकों की शिकायत पर एसडीएम सदर ने मामले की जांच कराई। इसमें शिकायत सही मिलने पर दोनों कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कर्मडीह के क ार्डधारकों ने एसडीएम सदर से शिकायत की थी कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के कार्डधारकों को उचित दर विक्रेता ने अनाज का वितरण नहीं किया। इसी तरह से पंडी कृपाल ब्लॉक के ग्राम मुंडेरवा कला के क ार्डधारकों ने भी एसडीएम से अनाज न मिलने की शिकायत की थी।

एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने अपनी निगरानी में पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार से जांच करायी। इसमें पाया गया कि पूरे माह का अनाज व केरोसिन कार्डधारकों को बांटा ही नहीं गया। जांच में मुंडेरवा कला गांव के कोटेदार तपसीराम व कर्मडीह गांव के कोटेदार संजीव कुमार के गोदाम में भी स्टाक नहीं मिला।
विज्ञापन


इन कोटेदारों ने अनाज को खुले बाजार में बेच डाला। इसमें सत्यापन करने वाले कई अधिकारी व कर्मचारियों का भी फंसना तय माना जा रहा है। पर्यवेक्षणीय अधिकारी भी एसडीएम सदर के निशाने पर हैं। इसके लिए प्रपत्रों की जांच की जा रही है। इस मामले में एसडीएम ने रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।

डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार ने इटियाथोक थाने में कर्मडीह गांव के दुकानदार संजीव कुमार व मुंडेरवा कला गांव के दुकानदार तत्सीराम के खिलाफ अनाज के कालाबाजारी का मामला दर्ज कराया है। एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि अनाज का सत्यापन न करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर भी एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें