फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता का केस

Mon, 13 Feb 2017 11:32 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सदर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सूरज सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता एवं धारा-144 का उल्लंघन करने पर कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सोमवार को सपा प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति पूरे शहर में जुलूस निकालने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इतना ही नहीं बाइक रैली निकाली गई थी जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा उक्त रैली/जुलसू की वीडियोग्राफी कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन के आदेश कोतवाली नगर में सपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने दर्ज की गई एफआईआर की प्रगति के सम्बन्ध में पाक्षिक रूप से रिपोर्ट देने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें