फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को पीटा

Thu, 30 Jul 2015 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभागपुर बाजार में बीती देर रात रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक किराना व्यवसायी की दुकान में घुसकर उसे पीट दिया। इस दौरान बचाने दौड़ी उसकी पत्नी को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में किराना व्यवसायी के भाई ने देहात कोतवाली में तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के सुभागपुर बाजार के रहने वाले रामप्रयास तिवारी (40) ने बताया कि वह बाजार में ही किराने की दुकान चलाता है।

उसकी पड़ोस के रहने रामविनोद पांडेय से रंजिश चल रही है। इसी को लेकर गुरुवार देर रात रामविनोद पांडेय अपने साथियों संग लाठी व फरसा लेकर उसकी दुकान में घुस आया और उसे पीटने लगा। पति को पिटता देख उसकी पत्नी लक्ष्मी तिवारी (36) उसे बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रामप्रयास तिवारी के भाई  रक्षाराम ने रामविनोद, उसके भाई पवन कुमार पांडेय, शिवकुमार पांडेय व शिवकुमार के बेटे रामअशीष पांडेय के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें