फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी को पकड़ा

Mon, 24 Aug 2015 10:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने सोमवार देर शाम नवाबगंज में एक सराफ की दुकान पर छापा मारा। लूट का जेवर खरीदने पर पुलिस सराफा व्यवसायी को लुधियाना लेकर रवाना हो गई। लुधियाना के गोल्डलोन बैंक में हुई लूट का एक आरोपी गोंडा का रहने वाला है।
विज्ञापन


पंजाब प्रांत के लुधियाना में थाना जेल रोड के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि गोल्डलोन बैंक से दस दिन पहले छह लुटेरों ने 14 किलो सोना लूट लिया था। लुटेरों ने फायरिंग करके एक बैंक कर्मी को घायल कर दिया था। इस मामले में बैंक प्रबंधन ने जेल रोड थाने में छह लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एएसआई के मुताबिक एक लुटेरे राहुल मौर्य को गिरफ्तार किया गया। वह गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव का रहने वाला है। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि पश्चिम बंगाल व बिहार के रहने वाले पांच लोगों के साथ मिलकर लूट की थी।
विज्ञापन


नवाबगंज कस्बे के एक सराफा व्यवसायी को उसने लूट का सोना बेचा है। इसी के बाद लुधियाना पुलिस राहुल को साथ लेकर सोमवार को नवाबगंज में सराफ की दुकान में छापा मारा। लुधियाना पुलिस सराफ को लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें