फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ को ग्राम प्रधान पुत्र ने पीटा

Thu, 20 Aug 2015 10:49 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना ब्लॉक सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर बवाल हो गया। सूची में गड़बड़ी से नाराज ग्राम प्रधान के बेटे ने एक बीएलओ को चप्पलों से जमकर पीटा। इस मामले में बीएलओ ने प्रधान के बेटे के खिलाफ  धानेपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर मतदाता सूची की जांच का काम चल रहा है। गुरुवार को भी सभी बीएलओ इसी कार्य में लगे थे। मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर ग्राम पंचायत उज्जैनीकला के बीएलओ अनंतराम वर्मा व रेतवागाड़ा के ग्राम प्रधान विजयकांत सिंह के बेटे राजकुमार सिंह से विवाद हो गया।

अनंतराम का आरोप है कि राजकुमार ने उसे चप्पलों से जमकर पीटा। बीएलओ ने इस मामले में राजकुमार सिंह के खिलाफ धानेपुर थाने ने तहरीर दी है। इसके साथ ही उसने बीडीओ से भी मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


उधर, राजकुमार सिंह का कहना है कि अनंतराम रेतवागाड़ा के पूर्व प्रधान का रिश्तेदार है। इसी के चलते वह उज्जैनीकला का बीएलओ होने के बाद भी रेतवागाड़ा की मतदाता सूची में हेरफेर कराने की कोशिश कर रहा था। इसी बात को लेकर उन्होंने विरोध जताया था।

मारपीट का आरोप निराधार है। वहीं, इस हंगामे के बाद बीडीओ जितेंद्र बहादुर सिंह ने थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत चुनाव तक सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें