फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूटी बाइक व नकदी

Mon, 20 Jul 2015 11:45 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग ने बीती रात एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ छिड़ककर उसकी मोटरसाइकिल, पांच सौ रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित पूरे दिन थाने में बैठा रहा, लेकिन पुलिस ने मामले में खोजबीन करना तो दूर उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बहराइच जिले के थाना हुजूूरपुर के ग्राम रामपुर शाहपुर निवासी रामकैलाश रविवार को देर शाम को बाइक से गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुलईडीह पिपहरिया अपनी बेटी के घर जा रहे थे। आर्यनगर से गोपाल बाग को जाने वाले मार्ग पर उन्हें एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर उन पर कोई नशीला तरल पदार्थ छिड़क दिया।

चंद कदम दूर पर ही राम कैलाश रुक कर चकरा कर बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब से 500 रुपये, मोबाइल व बाइक लूट ली। होश आने पर राम कैलाश ने देखा कि बाइक आदि गायब है। राम कैलाश ने इस मामले में सुबह आठ बजे खरगूपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


वह शाम को चार बजे तक बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इस मामले में एसओ अंगद राय का कहना है कि वे थाने पर ही रहे। उनकी जानकारी में ऐसी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें