फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने बैंक अफसर को रिश्वत लेते पकड़ा

Tue, 22 Sep 2015 10:57 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल व्यवसायी की सीसी लिमिट बढ़ाने के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक केशवनगर ग्रंट के फील्ड अफसर को मंगलवार देर शाम सीबीआई ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। फील्ड अफसर ने व्यवसायी से साढ़े छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


सीबीआई टीम फील्ड अफसर से बैंक में बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीबीआई टीम आरोपी को साथ लेकर सीबीआई मुख्यालय लखनऊ जाएगी और फील्ड अफसर के खिलाफ वहीं केस फाइल करेगी।

खोड़ारे थाना क्षेत्र के मन्नी लंहगौरा गांव का रहने वाला खालिद सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा केशवनगर ग्रंट के समीप मोबाइल शॉप चलाता है। उसका सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की इसी शाखा में खाता है। उसने बैंक से सीसी लिमिट करा रखी थी। उसी सीसी लिमिट को बढ़ाने के लिए बैंक के फील्ड अफसर अंकुर ने उससे साढ़े छह हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


बिना रिश्वत के बैंक अफसर लिमिट बढ़ाने को तैयार नहीं था। खालिद ने इसकी शिकायत सीबीआई लखनऊ से की थी। खालिद की शिकायत पर सीबीआई टीम के सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह की टीम ने बैंक अफसर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया।

इसी के मुताबिक खालिद पांच हजार रुपये लेकर बैंक के फील्ड अफसर अंकुर को देने बैंक पहुंचा। वह रुपये दे रहा था, इसी बीच पहुंची सीबीआई टीम ने फील्ड अफसर को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उससे बैंक के बंद कमरे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी गौरा मुस्ताक अहमद ने बताया कि सीबीआई टीम बैंक के फील्ड अफसर को अपने साथ लेकर लखनऊ जाएगी, वहीं केस फाइल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें