फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर लूटे एक लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
 इटियाथोक थाना क्षेत्र के सरकांड गांव में शुक्रवार देर रात लुटेरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने सास-बहू को मारपीटकर एक लाख के जेवर लूट लिए और जाते-जाते छप्पर में आग लगा दी। इस मामले में  इटियाथोक थाने में तीन लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के सरकांड गांव के रहने वाले मंजूर ने बताया कि वह शुक्रवार को घर से बाहर गया था। घर में उसकी बेटी सबीना, बहू जन्नतुल व साइना थी।

इसी बीच देर रात तीन लुटेरे घर में घुस आए और जन्नतुल पत्नी ताज मोहम्मद से सोने का झाला, कील, पायल व साइना पत्नी मंसूर से झाला, कील व पायल छीन ली।

विरोध करने पर लुटेरों ने दोनों को मारपीटकर घायल कर दिया और जाते-जाते छप्पर में आग लगा दी। मंजूर के मुताबिक आग से राशन समेत घर का सारा सामान जल गया।

मंजूर ने लूटे गए जेवरात की कीमत एक लाख रुपये बताई है। मंजूर ने थाना इटियाथोक में तीन लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।

इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक इंतखाब खां ने बताया कि गांव के तीन लोगों से रंजिश को लेकर पेशबंदी के कारण मंजूर लूट का आरोप लगा रहा है। लूट का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें