फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल रिश्वत काण्ड की सीडी व एफआईआर आदेश कोतवाली से गायब

Sun, 17 Sep 2017 10:17 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली नगर से लेखपाल के रिश्वत काण्ड की सीडी व आयुक्त और कप्तान का आदेश  गायब हो गया है। कर्जदार किसान से रिश्वत लिये जाने के मामले में आला अफसरों की ओर से किये गये लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश पत्रावली व
विज्ञापन


सीडी कोतवाली से गायब होने पर परेशान किसान ने आयुक्त से मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं मामला न दर्ज किये जाने के बाद जब आवेदक ने कोतवाली में जानकारी मांगी तो पत्रावली न मिलने से कोतवाली में खलबली मच गयी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के दबाव में पुलिस ने पत्रावली गायब कर दी है।  
     
तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे खेमकरन निवासी किसान रमाशंकर अवस्थी ने कर्जमाफी योजना में हल्का लेखपाल बाल मुकुन्द सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कर्जमाफी के लिए हल्का लेखपाल की ओर से रिश्वत लेने के मामले में एक सीडी भी बना ली थी। जिससे अवलोकन के लिए आयुक्त को शिकायत पत्र के साथ दिया था। सीडी में लेखपाल पैसा लेते प्रदर्शित होना बताया गया है। इस मामले में देवीपाटन मण्डल आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को पत्र लिखकर आदेश दिया था कि किसान ने शिकायत की है कि कर्जमाफी योजना में लेखपाल बालमुकुन्द सिंह की ओर से रिश्वत लिया गया है ।

रिश्वत लेने के आरोप की शिकायत के साथ एक सीडी भी दी गई है जिसमें रिश्वत लेना प्रदर्शित है। ऐसे में आरोपी लेखपाल बालमुकुन्द सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराएं। इस मामले में कार्रवाई की प्रगति जानने के लिए जब आवेदक ने पुलिस कप्तान कार्यालय से जानकारी ली तो वहां उसे बताया गया कि चार सितम्बर को ही कप्तान का आदेश, शिकायत कर्ता की तहरीर, आयुक्त का आदेश मय सीडी कप्तान कार्यालय से कोतवाली नगर पुलिस को लेखपाल के खिलाफ एफआईआर के लिए भेजा जा चुका है।

जबकि इस मामले में शिकायतकर्ता ने जब नगर कोतवाली में पता किया तो बताया गया कि यहां कोई पत्रावली उनके पास इस बावत नही है। यह सुनकर शिकायतकर्ता सकते में है कि आला अफसरों का आदेश कोतवाली से कहां गुम हो गया। वहीं आयुक्त व कप्तान का आदेश की पत्रावली कोतवाली से गायब होने की खबर से कोतवाली में खलबली मच गई है। वहीं कर्जमाफी के मामले में रिश्वत लिये जाने से आहत किसान ने इसपर कार्रवाई के लिए एक बार फिर आयुक्त का दरवाजा खटखटाया है। शिकायतकर्ता रमाशंकर ने पत्रावली की तलाश करवाने के साथ कार्रवाई पूरी कराने की मांग की है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें