हादसों में मासूम समेत चार की मौत
गोंडा। जिले में शनिवार को हुए हादसों में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो की मौत तो सड़क दुर्घटना में हुई तो ट्रेन से गिरकर काल के गाल में समा गए।
परसपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा निवासी धन्ने पांडेय ने बताया कि शनिवार की सुबह उसका तीन साल का बेटा यस पांडेय घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसे ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना परसपुर की है।
परसपुर कस्बे का हरने वाला रईस अहमद 55 शुक्रवार को किसी काम से बाइक से करनैलगंज गया था। देर शाम को वापस लौटते समय करुवा गांव के समीप एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी जिससे रईस अहमद की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मनकापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
युवक की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय राजेश गुप्ता के रुप में हुई है। इसी तरह से गोंडा कचेहरी स्टेशन पर शुक्रवार को बाराबंकी जिले के आवास विकास कालोनी निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र किशोरी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।