फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में रहने वाले एक युवक ने कस्बे के ही आठ बेरोजगार युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


वह युवकों को कन्नौज जिले में नौकरी दिलाने के लिए ले गया और वहां चार माह तक काम कराने के बाद उन्हें बिना मजदूरी दिये ही भगा दिया।

ठगी के शिकार युवकों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने कोतवाल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

करनैलगंज कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले संजय कश्यप, अर्चित पांडेय, अर्जुन शुक्ला, राजू कौशल व अंशू वैश्य समेत 8 युवकों ने गुरुवार को एसडीएम अर्चना वर्मा को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर के रहने वाले एक युवक ने कन्नौज जिले में चल रही एक कम्पनी में साढ़े बारह हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर काम दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन


उसने सभी युवकों से 20-20 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करा लिया। इसके बाद वह सभी को कन्नौज ले गया। वहां सभी युवकों ने चार माह तक काम किया लेकिन किसी को भी वेतन नहीं दिया गया।

जब लोगों ने वेतन मांगा तो ठगी करने वाले युवक ने सभी को भगा दिया। आरोप है कि सिक्योरिटी की रकम तो दूर, युवकों को चार माह का वेतन भी नहीं दिया गया।

ठगी के शिकार हुए इन युवकों ने एसडीएम से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम अर्चना वर्मा ने करनैलगंज कोतवाल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें