फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह(गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा माफी के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार पिता-पुत्री पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसें तीन साल की एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने ट्रक समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सौनौली मोहम्मदपुर गांव के मजरे रघुनाथपुर के रहने वाले राजेश सिंह पुत्र लल्लन सिंह 50 मंगलवार की शाम बाइक से अपनी बेटी पूजा सिंह (28) व तीन साल की मासूम नातिन को बहराइच पूजा के ससुराल पहुंचाने जा रहे थे। वह गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा के मालती शर्मा विद्यालय के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। जिससे राजेश सिंह व पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि ट्रक की चपेट में आने से मासूम बच्ची दूर जा गिरी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डायल 100 व कोतवाली देहात के पुलिसकर्मियों ने मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को गांव वालों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें