फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
70 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार
विज्ञापन

- केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार
उमरी बेगमगंज गोंडा। चार दिन पहले घर के छाजन में सोते समय एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला को धमकाकर उससे बलात्कार किया। युवक महिला को धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में गुरुवार को बुजुर्ग महिला ने थाना उमरीबेगमगंज में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 70 वर्षीया महिला ने बताया कि 27 अगस्त की रात वह अपने घर के बाहर छाजन में सो रही थी तभी देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर विनीत कुमार निवासी डिक्सिर वहां आ पहुंचा ओर उसे धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकला। महिला ने अपने बेटों को आपबीती सुनाई। बुजुर्ग महिला ने गुरुवार को थाना उमरी बेगमगंज में विनीत कुमार के खिलाफ बलाक्तार व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें