प्राइवेट बस बनी आग का गोला
गोंडा। शहर के उतरौला रोड पर स्थित मनकापुर बस स्टैंड पर रविवार की राम एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि बस में न तो कोई यात्री था और न ही चालक व परिचालक।आग की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझा ली।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सोनी हरलाल गांव के रहने वाले अजय तिवारी की प्राइवेट बस मनकापुर स्थित बस स्टैंड पर हररोज की तरह रविवार रात खड़ी थी। बस में देर रात अचानक आग लग गई।
जब तक लोग समझ पाते बस आग का गोला बन गई। आग की सूचना पर कोतवाल नगर अनिल सिंह, उपनिरीक्षक छैल बिहारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दल को बुलाया गया।
अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आग बुझा ली। माना जा रहा है कि स्टैंड पर खड़ी बसों के कर्मी खाना पका रहे थे, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मगर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।