फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर किसान ने खुदकुशी करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ किसान ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन


गोंडा। थाना नवाबगंज की ग्राम पंचायत तुलसीपुर माझा के पूरे रामप्रसाद पुरवा निवासी एक दलित किसान दबंगों द्वारा भूमि कब्जा किये जाने से आहत मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूद कर जान देने की धमकी दी।

तरबगंज उपजिलाधिकारी सौरभ भट्ट, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व स्थानीय लोगों के बहुत समझाने के बाद किसान टावर से नीचे उतरा। मौके पर चकबंदी, राजस्व व पुलिस टीम बनाकर भूमि पैमाइश का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पूरे रामप्रसाद पुरवा निवासी रंजन करीब तीन वर्षों से गांव के ही दबंगों द्वारा अपनी भूमि पर कब्जा कर लिए जाने की शिकायत लिए दरदर भटक रहा था। ये दबंग इसके साथ पहले मारपीट भी कर चुके हैं।

जिसका मामला भी स्थानीय थाने पर दर्ज हुआ था। शुक्रवार सुबह ही निराश किसान ने जमीन के मसले को लेकर टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया। उसे देखकर लोगों की भीड़ यहां जमा होती चली गयी।

लोग उसे रोकते रहे पर जान देने की बात कहकर वह चढ़ गया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी व नवाबगंज थाने की पुलिस व स्थानीय लोगों के बहुत समझने व आश्वासन देने पर वह किसी तरह नीचे उतरा।
विज्ञापन


पहले भी यह किसान एक बार इसी मामले म़ें जान देने पर के इरादे से टावर पर चढ़ चुका है। फिलहाल पुलिस की सक्रियता से राजस्व टीम ने आकर भूमि पैमाइश का काम शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें