फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू व्यापारी से बदमाशों ने लूटे रुपए 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तंबाकू व्यापारी से बदमाशों ने लूटे 46 हजार

गोंडा। पंजाब नेेशनल बैंक की शाखा नवाबगंज से रुपये निकालकर घर जा रहे एक तंबाकू व्यापारी ने बाइक सवार दो बदमाशों ने 46 हजार रुपये लूट लिए। तंबाकू व्यापारी ने थाना नवाबगंज में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गांव के मजेर पड़ाइनपुरवा के रहने वाले महेश यादव ने बताया कि वह तंबाकू का व्यवसाय करता है। महेश के मुताबिक बुधवार की दोपहर वह पंजाब नेशनल बैंक की शाखा नवाबगंज से रुपये निकालने बाइक से अपने एक साथी के साथ गए थे।
विज्ञापन


वहां से 46 हजार रुपये निकालने के बाद वह दोनों अपने घर जा रहे थे। वह कस्बे के लिंकरोड से नवाबगंज-वजीरगंज मार्ग पर पहुंचे थे तभी पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धमकाकर रुपयों से भरा थैला छीन लिया और वजीरगंज की ओर भाग निकले।

महेश यादव ने उन दोनों ने भाग रहे बदमाशों को वजीरगंज मार्ग पर काफी दूर तक पीछा किया। मगर बदमाशों के बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी, कि वह पकड़ नहीं सके और दोनों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


महेश यादव ने थाना नवाबगंज में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। लूट की सूचना पर थाना नवाबगंज के उप निरीक्षक अशोक पांडेय ने महेेश और उसके साथी के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। बताया कि तहरीर मिली है, पूरी छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें