फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों को 5 साल का कारावास

Wed, 18 Nov 2015 11:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व जमीनी विवाद के चलते चाकुओं से गोदकर जबरन सादे स्टांप पर अंगूठा लगवाने के दो आरोपी सगे भाइयों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार (पंचम) ने पांच-पांच वर्ष के साधारण कारावास व 5-5 हजार रुपये के आर्थिक दंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी द्विजेन्द्र सिंह के अनुसार कोतवाली नगर में 23 जुलाई 2013 को थाना इटियाथोक के ग्राम दरियापुर हरदोपट्टी निवासी श्यामलाल ने  दो सगे भाई सुखदेव व बेकारू पुत्र सियाराम निवासी निवासी दरियापुर हरदोपट्टी के खिलाफ मारपीट करने व चाकुओं से गोदकर जबरन स्टांप पर अंगूठा लगवाने का अभियोग पंजीकृत कराया था।

वादी श्यामलाल के मुताबिक 21 जुलाई 2013 को कलेक्ट्रेट से घर लौटते समय टेलीफोन एक्सचेंज के पास उसके ऊपर दो सगे भाइयों सुखदेव व बेकारू ने हमला बोल दिया और मारपीट कर चाकुओं से घायल करने के बाद स्टांप पर जबरन अंगूठा लगवा लिया। परीक्षण के दौरान अभियोजन अधिकारी ने गवाहों का बयान कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट अनिल कुमार (पंचम) ने दोनों पक्षों की बहस सुनी और पत्रावलियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


बुधवार को इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट ने दोनों सगे भाइयों सुखदेव व बेकारू पर दोष सिद्ध करते हुए दोनों भाइयों को पांच-पांच साल के साधारण कारावास व 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें