ट्रक से 15 लाख के टैक्स चोरी का होजरी पकड़ा
गोंडा। वाणिज्य कर विभाग गोंडा के सचल दल ने ट्रक पर लदे टैक्स चोरी का 15 लाख रुपये की होजरी पकड़ी है। गोरखपुर की गर्ग होजरी एंड गर्ग गारमेंट्स फर्म ने दिल्ली से टैक्स चोरी में होजरी का माल मंगाया था। सचल दल टीम ने टैक्स चोरी में होजरी का माल ले जाने के जुर्म में फर्म पर 10 प्रतिशत की दर से 1.50 लाख का जुर्माना लगाया है।
वाणिज्य कर विभाग के सचल दल प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मखबिरों से स्रोत से इनपुट मिला था कि दिल्ली-गोरखपुर लाजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कम्पनी की ट्रक से गोरखपुर के एक फर्म का 15 लाख रुपये का होजरी का माल टैक्स चोरी में भेजा जा रहा है।
मुखबिरों से मिले इनपुट के मुताबिक शुक्रवार को ट्रक को गोंडा शहर के पास गोंडा फैजाबाद रोड पर रोक लिया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक पर लदे माल व ट्रक चालक की ओर से दिखाए गये अभिलेख से मिलान किया गया।
ट्रक से 15 लाख रुपये की कीमत का 33 नग होजरी का माल लदा मिला जिसका ई वे विल -1 नही था। इस माल को गोरखपुर की फर्म गर्ग होजरी एण्ड गर्ग गारमेंट्स की ओर से दिल्ली से गोरखपुर ले जाया जा रहा था।
इससे माना गया कि यह फर्म करापवंचन में लिप्त है। ऐसे में कर अदाएगी वाले कुछ माल में छिपाकर कर चोरी का माल ले जाने का मामला उजागर होने पर माल को रोक कर फर्म को सूचना भेजी गई। फर्म के जिम्मेदारों ने आकर अपने फर्म गर्ग होजरी एंव गर्ग गारमेंट्स के पंजीकृत होने की जानकारी दी गई।
लेकिन ई बिल एक न देने का जवाब नही दे सके। ऐसे में फर्म के कुल माल पर 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया। कुल 15 लाख रुपये के माल पर 10 प्रतिशत की दर से 1.50 लाख रुपये का जुर्माने की नोटिस जारी की गई।
कुछ टैक्स पे माल की आड में कुछ टैक्स चोरी के माल को ले जाने की नया खेल भी सामने आयी है। फर्मो की ओर से इस तरह का खेल करने पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के भी कान खड़े हो गये हैं। वाणिज्य कर के असिस्टेण्ट कमिश्नर व सचल दल प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जुर्माने की रकम जमा करने पर फर्म के ट्रक पर लदे माल को मुक्त कर दिया गया है।
ट्रांसपोर्टरों के यहां मिले टैक्स चोरी के माल
वाणिज्य कर गोंडा संभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी डीपी साहू के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बहराइच के शुभांगी ट्रांसपोर्ट कम्पनी,स्वास्तिक ट्रांसपोर्ट कम्पनी,बहराइच रोड कैरियर व फैजाबाद लखनऊ ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ठिकानों पर छापेमारी की।
इन ट्रांसपोर्टरों के यहां परचून सामाग्रियों के कुल माल में 56 नग ऐसा मिला जिनका ट्रासपोर्टरों की ओर से कोई अभिलेख नही दिखाया जा सका। जो बिल थे उसमें इन नगों का जिक्र नही था यानी 56 नग माल टैक्स चोरी में लिये जा रहे थे।
इस माल के कारोबारियों व ट्रांसपोटरों से माल की जांच कर इस पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया है। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर राहुल द्विवेदी, असिस्टेंट कमिश्नर कमलेश तिवारी, अभिषेक शुक्ला, वाणिज्य कर अधिकारी दुर्गेश तिवारी, सुजीत कुमार च अजीत कुमार शामिल रहे। इस बावत वाणिज्य कर विभाग गोंडा संभाग के जेसी एसआईबी डीपी साहू ने बताया कि सचल दल टीम किसी कारोबारी के सामने न आने पर ट्रांसपोर्टरों से जुर्माना जमा कराएगी।