फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन


गोंडा। दीपावली के दिन रिश्तेदारी में गया युवक अचानक लापता हो गया। घर वाले उसकी तलाश में जुटे रहे लेकिन उसका पता नही चल सका। एक सप्ताह बाद मंगलवार की शाम को उसका शव ठकुरापुर गांव के समीप टेढ़ी नदी में उतराता मिला।

आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने उसकी शिनाख्त की और उसके परिवार वालों को सूचित किया। उसके भाई व बेटे ने हत्या की उसकी हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलवा नोहर गांव का रहने वाला राम निहोर उर्फ मतोले ठाकुर (42) दिवाली के दिन गुरुवार को अपने घर से इसी थाना क्षेत्र के नरायनपुर मर्दन गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार सियाराम के घर गया था।

शुक्रवार को वह सियाराम के घर से अपने घर जाने के लिकला था लेकिन शाम तक अपने घर नहीं पहुंचा। शनिवार को राम निहोर की अपने चचेरे भाई शंभू से मोबाइल पर बात भी की लेकिन घर नहीं लौटा। इसके बाद उसका मोबाईल बंद हो गया। परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

मंगलवार की शाम को ठकुरापुर गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने टेढ़ी नदी में शव उतराता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त राम निहोर उर्फ मतोले के रुप में हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर राम निहोर के बड़े भाई राम बहोर व उसका बेटा दिनेश मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। राम बहोर ने उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। देहात कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें