फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम का तीन गांवों में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
छापे में एक हजार लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


गोंडा। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को तीन गांवों में छापेमारी करके एक हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके पर मिले 50 क्विंटल लहन व शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

छापे के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना धानेेपुर में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आबकारी निरीक्षक प्रथम सीता सिंह ने बताया कि सोमवार को आबकारी और थाना धानेपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ लालापुरवा, पंच पुरवा व शक्ति पुरवा में छापा मारा गया।
विज्ञापन


छापे के दौरान तीन गांवों से एक हजार लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ ही 50 क्विंटल लहन बरामद हुआ। मौके पर बरामद लहन व उपकरण को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक प्रथम के मुताबिक मौके पर चंद्रशेखर सोनकर, विनोद सोनकर निवासी शक्तिपुरवा मौजा ढोगही थाना धानेपुर व अतवारी सोनकर निवासी लाला पुरवा मौजा माधवगंज थाना धानेपुर बताया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना धानेेपुर में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें