फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो महिला को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को पीटकर मार डाला
गोंडा। मौहारी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार सुबह ससुराल वालों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। मामले में थाना इटियाथोक में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सुकई पुरवा निवासी रक्षाराम ने थाना इटियाथोक में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी 25 वर्षीया बेटी रीमा देवी की शादी चार साल पहले कौड़िया थाना क्षेत्र के पूूरे पाठक मौहारी गांव के रहने वाले महेश के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में नकद व गहने की मांग को लेकर उसकी बेटी को अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। प्रताड़ना से तंग होकर उसके बेटी मायके चली आती थी।
विज्ञापन


मगर उसे समझाक ससुराल भेज दिया जाता था। रक्षाराम के मुताबिक एक सप्ताह पहले भी ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मारपीटा। जिससे वह मायके चली आई थी।
मगर पंचायत के बाद उसे ससुराल भेज दिया गया था। रक्षाराम का आरोप है कि ससुराल वालों ने सोमवार की सुबह उसक बेटी को दहेज की खातिर मार डाला।

मामले में रक्षाराम ने थाना इटियाथोक में पति महेश, जेढ़ अमरेश, देवर पिंटू व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष इटियाथोक आरके शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें