फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार रुपये का सरकारी अनाज कालाबाजारी में बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पण्डरी कृपाल ब्लाक के ग्राम तेलियानी उपाध्याय के उचित दर विक्रेता लाले पुत्र मंगरे के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने देहात कोतवाली में राशन कालाबाजारी का केस दर्ज कराया है। उचित दर विक्रेता पर 40 हजार रुपये का सरकारी अनाज कालाबाजारी में बेच दिये जाने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी जेबी सिंह ने उचित दर विक्रेता पर कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंडरी कृपाल ब्लॉक के ग्राम तेलियानी उपाध्याय के निवासी व राशन कार्डधारक मासूम अली, छोटकऊ व अन्य लाभार्थियों ने पूर्ति विभाग व उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि गांव का उचित दर विक्रेता राशन का वितरण नहीं कर रहा है। इस पर अधिकारियों के निर्देश पर गांव के उचित दर विक्रेता लाले के दुकान की जांच की गई। दुकान में 46 बोरा गेहूं व 43 बोरा चावल मिला। दुकानदार से स्टाक रजिस्टर मांगने पर बताया गया कि उसका पुत्र विनोद इटियाथोक ले गया है। इस पर खाद रसद विभाग के ब्लॉक गोदाम प्रभारी से दुकानदार के अनाज उठान की जानकारी ली गई। विपणन निरीक्षक/गोदाम प्रभारी ने बताया कि दुकानदार ने 30 सितम्बर को अंत्योदय योजना का 5.80 क्विंटल गेहूं, 4.35 क्विंटल चावल, पात्र गृहस्थी योजना का 33.39 क्विंटल गेहूं, 22.26 क्विंटल चावल, उठान किया गया है। चावल 52 बोरे में है और चावल 48 बोरे में है। उठान के सापेक्ष जब दुकानदार के दुकान में रखे अनाज की मिलान की गई तो दुकान में 32 बोरा गेहूं व 09 बोरा चावल कम मिला। उसके दुकान में जाने का रास्ता दुकानदार के घर के दरवाजे से है इस वजह से दुकान को सील नहीं किया जा सका। पूर्ति निरीक्षक की टीम ने गांव के कार्डधारकों व लाभार्थियों से बयान लिया। गांव के कार्डधारक रफीकुन बानो, मालती देवी, जय लाल, सीमा,पराना देवी, नज्जो व आईसा समेत दो दर्जन लाभार्थियों ने अपने बयान में बताया कि उचित दर विक्रेता लाले ने सितम्बर माह में अनाज नहीं दिया है। जांच में उचित दर विक्रेता की ओर से करीब 36 बोरा गेहूं व 09 बोरा खाद्यान्न कालाबाजारी में बेंच दिया। विक्रेता ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध किया व विक्रय एंव वितरण नियन्त्रण अधिनियम उल्लंघन किया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। इस पर डीएम जेबी सिंह ने उचित दर विक्रेता पर कार्रवाई की अनुमति की हरी झण्डी मिलने पर पूत निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली देहात में उचित दर विक्रेता लाले के खिलाफ खाद्यान्न कालाबाजारी का केस दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि उचित दर विक्रेता के दुकान निलम्बन करने की संस्तुति रिपोर्ट एसडीएम सदर को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें