पोषाहार व हॉटकुक्ड बंद होने से बच्चों का मोहभंग
- स्कीम वर्कर्स यूनियन ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
गोंडा। पोषाहार व हॉटकुक्ड का बजट न मिलने से नाराज आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्कीम वकर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को नगर के सुभाष नगर स्थित कार्यालय पवर बैठक की और सरकार पर संविदाकर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन की महामंत्री मीनाक्षी खरे ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन माह से पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। हाटकुक्ड योजना का संचालन भी बंद है। ऐसे में इन केंद्रों पर पंजीकृत बच्चे सेंटर पर नहीं आ रहे हैं। कार्यकत्रियों के मानदेय में भी बढोत्तरी नहीं की जा रही है। आशा कर्मचारी यूनियन की जिला मंत्री कविता सिंह ने आरोप लगाया कि आशाकर्मियों से भुुगतान के बदले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वसूली की जा रही है। यूनियन के मंडल संयोजक दिलीप शुक्ल ने आरोप लगाया कि सरकार संविदाकर्मियों की लगातार अनदेखी कर रही है। इसके लिए सिंतबर माह से सभी कर्मचारियों को जागरूक करने व न्यूनतम वेतन 18 हजार किए जाने के लिए संयुक्त आंदोलन चलाया जाएगा। रानी देवी पाल ने बताया किजनपद स्तर की समस्या के निराकरण के लिए 25 जुलाई को गांधी पार्क में एक कार्यशाला का आयोजन होगा। बैठक में पूनम श्रीवास्तव, निर्मला तिवारी, संजू वर्मा, शहनाज, रेखा, ममता, गीता, नीलम समेत अन्य मौजूद रहीं। बैठक का संचालन गोविंद शरण द्विवेदी ने किया।