फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत व्यक्ति के खाते से निकल गए साढ़े तीन लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। छह साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के बैंक खाते से तीन लाख 68 हजार रुपये दूसरे व्यक्ति का आधार लिंक करके निकाल लिए गए। मरने वाले व्यक्ति के बेटे ने कोतवाली करनैलगंज में शाखा प्रबन्धक व कैशियर समेत तीन अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। कोतवाल ने शाखा प्रबंधक व कैशियर को कोतवाली में तलब किया है।
विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गौरवाखुर्द के मजरा सांई तकिया के रहने वाले फुसनु पुत्र इब्राहीम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि उसके पिता इब्राहिम का इलाहाबाद बैंक की करनैलगंज शाखा वर्ष 1981 से खाता संचालित है। उसके पिता की वर्ष 2912 में मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि इलाहाबाद बैंक करनैलगंज के प्रबन्धक, कैशियर व बैंक कर्मचारियों के साथ तीन अन्य लोगों की मिलीभगत से कूटरचित साक्ष्य तैयार कर फर्जी आधार कार्ड को खाते से लिंक करके उसके पिता के खाते से 3 लाख 68 हजार रुपये निकाल लिए गए।

बताया कि उसने जब पिता के खाते का ब्यौरा निकलवाया तो उसे इसकी जानकारी हुई। फुसनु का आरोप है कि जब उसने बैंक प्रबंधक से रुपये निकाले जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने उससे अभद्रता करते हुए भगा दिया। कैशियर प्रियंका ने दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह बताया कि तहरीर मिली है, जांच शुरू कर दी गई है। शाखा प्रबंधक व दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें