फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में बाग में लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन


गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव के रहने वाले एक युवक का शव मंगलवार को गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ से धोती के सहारे लटकता मिला।

युवक का सोमवार को ही गौना आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव का रहने वाले विक्रम (21) की शादी एक साल पहले बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में हुई थी। सोमवार को युवक का गौना आया था।

गौने के उपलक्ष्य में परिवार के लोगों ने बहू भोज का आयोजन किया था जिसमें घर परिवार के साथ ही पट्टीदारों व रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया था। विक्रम के भाई गौतम ने बताया कि रात करीब दो बजे तक बहू भोज का कार्यक्रम चलता रहा।

इसके बाद विक्रम समेत सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह विक्रम का शव गांव के बाहर सिथत बाग में आम के पेड़ में धोती के सहारे लटकता मिला। विक्रम को लटकता देख हर कोई स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन


विक्रम की मौत की सूचना उसके घर वालों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विक्रम की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि देर रात तक सब कुछ ठीक ठीक था तो फिर बाद में ऐसा क्या हो गया जिससे विक्रम की मौत हो गई।

एसओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें