फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिस्टल साफ करते दरोगा को लगी गोली

गोंडा। छपिया थाने में तैनात दरोगा कमलेश सिंह अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे। पिस्टल से अचानक फायर हो गया और गोली उन्हीं को लग गई। गोली लगने से घायल दरोगा को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। फायर होने से पूरे थाने में खलबली मची रही। थानाध्यक्ष बृजेन्द्र पटेल ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी और दरोगा के परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना परिसर में दोपहर 3 बजे दरोगा कमलेश सिंह अपनी पिस्टल को कार्यालय के बरामदे में बैठे साफ कर रहे थे। पिस्टल लोड ही थी। बताया जा रहा है कि अक्सर वे पिस्टल साफ करके ही रखते थे।

बुधवार को भी यही कर रहे थे कि अचानक फायर हो गया। गोली उनके सीने के दाहिने तरफ लगी। गोली लगने से वे वहीं पर गिर गए और थाने में हड़कंप मच गया। दरोगा को लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया लाए, जहां अधीक्षक डॉ. एससी द्विवेदी की देखरेख में प्राथमिक उपचार हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुरोध आगे के इलाज के लिए घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। अधीक्षक का कहना है कि गोली सीने के बगल लगी है इसलिए गंभीर इलाज की आवश्यकता है। फिलहाल दरोगा खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें