फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्त बेटी के इलाज को मांगे रुपए तो शौहर ने दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
निशक्त बेटी के इलाज को मांगे पैसे तो फोन पर दिया तलाक
विज्ञापन


वजीरगंज। बाल्हाराई गांव में एक महिला ने मुंबई में रह रहे अपने शौहर से फोन पर विकलांग बीमार बेटी के इलाज के लिए रुपये मांगे तो बदले में शौहर ने उसे फोन पर ही तलाक दे दिया।

थाना वजीरगंज क्षेत्र के बाल्हाराई गांव के रहने वाले अब्दुल सत्तार ने बताया कि 17 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी शकीना बानो की शादी इसी थाना क्षेत्र के ही चड़ौवा गांव के रहने वाले मुबारक अली के साथ की थी ।
विज्ञापन


अब्दुल सत्तार के मुताबिक शकीना का शौहर मुबारक अली मुंबई में रहकर नौकरी करता है। उसकी एक 14 साल की बेटी करिश्मा निशक्त है, जो बीमार चल रही है। मुबारक साल में कभी कभार ही गांव आता है और कुछ दिन रहने के बाद वह वापस मुंबई चला जाता है।

सत्तार अली ने बताया कि उसकी बेटी शकीना कभी मायके तो कभी ससुराल में रहती है । जरूरत पड़ने पर मदद की मांग करती थी तो मुबारक उसे पूरा भी करता था। बेटी के इलाज के लिए शौहर से कहती रहती थी।
विज्ञापन


मगर मुबारक सुनकर नजरअंदाज करता रहा। अब्दुल सत्तार ने बताया कि बेटी की तबियत कुछ ज्यादा खराब होने पर शकीना ने अपने शौहर को 14 नवंबर को फोन करके अपना दुखड़ा सुनाया। जिससे वह आग बबूला हो गया और फोन पर ही उसे तलाक दे दिया। शकीना बानों ने बताया कि वह अपने हक की लड़ाई अदालत ले जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें