फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमआर गबन में राइस मिलर्स की सम्पति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएमआर गबन में राइस मिलर्स की सम्पत्ति कुर्क
सुदर्शन ट्रेडिंग कम्पनी ने यूपी स्टेट एग्रो को नहीं लौटाया 42.54 लाख का सीएमआर
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। सरकारी धान की कुटाई से बने चावल के गबन के मामले में तहसील प्रशासन ने राइस मिल सुदर्शन ट्रेडिंग कम्पनी की सम्पत्ति को कुर्क कर लिया है। राइस मिल पर सीएमआर (कस्टम मिल्क राइस) का कुल 42 लाख 54 हजार 963 रुपये की बकाएदारी थी।
विज्ञापन

यूपी स्टेट एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड गोंडा की ओर से मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से खरीदे गये धान की कुटाई के लिए शहर के स्टेशन रोड स्थित इंद्रापुर के राइस मिल मेसर्स सुदर्शन ट्रेडिंग कम्पनी को धान की आपूत की गई थी। लेकिन राइस मिलर्स की ओर से धान की कुटाई से निकला 42.54 लाख रुपये से अधिक कीमत का चावल (सीएमआर) नही लौटाया। इस बावत यूपी स्टेट एग्रो की ओर से राइस मिलर्स को कई नोटिसें भी जारी की गईं। एग्रो ने सरकारी चावल के पैसे की रिकवरी के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा। जिलाधिकारी ने सरकारी चावल की रिकवरी के लिए कुर्की का आदेश दे दिया। सरकारी सीएमआर की के कीमत की वसूली के लिए एसडीएम सदर ने राइस मिल मेसर्स सुदर्शन ट्रेडिंग कम्पनी के प्रोपराइटर व नगर के मोहल्ला नाथ नगर बडग़ांव निवासी मोनिका घोष व सौमित्र घोस को नोटिस जारी करते हुए राइस मिल की औद्योगिक सम्पत्ति जब्त कर ली। एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह,संग्रह विभाग के अमीन उमा शंकर व पुलिस टीम ने मिल की सम्पत्ति की कुर्की कर ली। इस बावत एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भू राजस्व की बकाएदारी न करने पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें